Friday, January 8, 2016

भिलाई - स्टील सिटी (Bhilai Steel-City )

भिलाई शहर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित है। राज्य की राजधानी रायपुर से 25 किमी दूर भिलाई नेशनल हाइवे 6 पर पड़ता है। यहीं भारत का सबसे बड़ा स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट है। देश में सिर्फ यहीं रेल की पटरी का निर्माण होता है।
संस्कृति और उत्सव

दिवाली, होली, दुर्गा पूजा, ईद सहित सभी प्रमुख त्योहार यहां हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। चूंकि इस क्षेत्र में सिक्खों की भी एक बड़ी आबादी है, इसलिए यहां बैसाखी, गुरू गोबिंद सिंह गुरूपर्व आदि भी मनाया जाता है। यहां कई धर्म के लोगों के रहने के कारण इसे 'मिनी इंडिया' के नाम से भी जाना जाता है।
भिलाई और आसपास के पर्यटन स्थल

मैत्री बाग, सिविक सेंटर और कालीबारी भिलाई का प्रमुख आकर्षण है। मैत्री बाग एक चिड़ियाघर है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। यह इलाका मुख्यत: आद्यौगिक क्षेत्र है। हालांकि यहां कई छोटे-छोटे मंदिर परिसर देखे जा सकते हैं।
भिलाई का मौसम

भिलाई में भीषण गर्मी पड़ती है, जबकि ठंड का मौसम काफी सुहाना होता है।
कैसे जाएं भिलाई

सड़क, रेल और हवाई मार्ग से भिलाई अच्छे से जुड़ा हुआ है।

No comments:

Post a Comment