Tuesday, November 24, 2015

चित्रकोट जलप्रपात

चित्रकोट जलप्रपात भारत के छत्तीसगढ़ प्रदेश मे स्थित एक जलप्रपात है। इस जल प्रपात की ऊँचाई 90 फुट है।
जगदलपुर से 39 किमी दूर इन्द्रावती नदी पर यह जलप्रपात बनता है। समीक्षकों ने इस प्रपात को आनन्द और आतंक का मिलाप माना है। 90 फुट उपर से इन्द्रावती की ओजस्विन धारा गर्जना करते हुये गिरती है। इसके बहाव में इन्द्रधनुष का मनोरम दृश्य, आल्हादकारी है। यह बस्तर संभाग का सबसे प्रमुख जलप्रपात माना जाता है। जगदलपुर से समीप होने के कारण यह एक प्रमुख पिकनिक स्पाट के रुप में भी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। अपने घोडे की नाल समान मुख के कारण इस जाल प्रपात को भारत का निआग्रा भी कहा जाता है।
                                             तस्वीर साभार- अंजार नबी

यहाँ इन्द्रावती नदी विस्तारित होकर मनमोहक जलप्रपात का निर्माण करती है। इसे बस्तर का नियाग्रा भी कहा जाता है। फ्लड लाईट में जलप्रपात को देखना जहाँ अलग ही अनुभव प्रदान करता है वहीं पर्यटन विभाग की पूर्णसुविधा युक्त हट में रूकने का आनंद ही अलग है। चित्रकोट जलप्रपात से 10 किलोमीटर की दूरी पर तामड़ाघुमड़ जलप्रपात है, तामड़ाघुमड़ जलप्रपात में एक छोटी सरिता सीधे लगभग 100 फिट की ऊँचाई से निचले भाग में गिरकर एक मनोरम जलप्रपात का निर्माण करती है। प्रपात को नीचे से उतरकर देखना अच्छा लगता है किंतु उतरने का मार्ग दुर्गम होने के कारण अतिरिक्त सावधानी रखना आवश्यक होता है।

No comments:

Post a Comment