Tuesday, December 29, 2015

केशकाल घाटी (Keshkal Valley)

रायपुर से दंतेवाड़ा सड़क मार्ग पर बस्तर संभाग के प्रवेश द्वार पर स्वागत करने कांकेर की विषाल पहाड़ियां तत्पर दिखाई देती है। कांकेर से 22 किलोमीटर आगे प्रारंभ होती है केशकाल की मनोरम घाटी। हेयर पिन मोड़ लिये हुये यह मनोरम घाटी पर्यटकों का मन मोह लेती है। घाटी के बाद दण्डकारण्य का पठार प्रार्। पंचवटी के विश्रामगृह एवं वाचिंग टावर से केशकाल घाट का मानोरम दृश्य दिखाई पड़़ता है। एकाएक तो यह एहसास ही नहीं होता कि हम मैदानी क्षेत्र के दृष्यों को देख रहे हैं। दूर-दूर तक फैली पर्वत मालायें। हरी चादर में लिपटी सुन्दर वसुन्धरा, बादलों के पर्वतों से टकराते झुण्ड हमें मानों हिमालय पर्वत सा एहसास कराते हैं। बस्तर की वास्तविक सीमा यहीं से षुरू होती है।

No comments:

Post a Comment